You are currently viewing 10th Geography Short Question Chapter 12

10th Geography Short Question Chapter 12

प्रश्न 1. बिहार के प्रमुख हवाई अड्डों का नाम लिखिए और वह कहाँ स्थित हैं?

उत्तर-बिहार में सिफ्र पटना एवं बोध गया में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों का विकास हुआ है। पटना का हवाई अड्डा जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन के नाम है। इसके अलावे सात हवाई अड्डों में मुजफ्फरपुर जोगवनी, रक्सौल, भागलपुर,
बिहटा आदि।

प्रश्न 2. मुंगेर में कौन-कौन से उद्योग विकसित है वर्णन कीजिए।

उत्तर-मुंगेर में निम्नलिखित उद्योग हैं मुंगेर जिले बीड़ी के 250 से अधिक कारखाने हैं। मुंगेर में इम्पेरियल टोबैको दिलावरपुर में स्थापित है । मुंगेर में कई तेल मिले हैं । मुंगेर जिले के जमालपुर में डीजल इंजन का कार्य होता है । यह एक बड़ा
रेलवे वर्कशाप है।

प्रश्न 3. बिहार में जूट उद्योग पर टिप्पणी लिखिए।


उत्तर-जूट बिहार का नहीं बल्कि पूर्वी भारत का एक महत्वपूर्ण उद्योग है। आजादी के पूर्व भारत में 110 जूट के कारखाने थे। आजादी के बाद जूट पैदा करने वाला अधिकतर भाग बंगलादेश में चला गया जिसके कारण इस उद्योग को भारी झटका लगा। जूट का उत्पादन बिाहर के उत्तर-पूर्वी जिलों में होता है। बिहार में जूट के तीन बड़े कारखाने कटिहार, पूर्णिया और दरभंगा में हैं। वर्तमान में सिफ्र कटिहार का कारखाना कार्यरत है।

प्रश्न 4. नई औद्योगिक नीति के मुख्य बिन्दुओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर-नई औद्योगिक नीति, 2006 के आने से वर्तमान राज्य सरकार द्वारा नए निवेशों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदम के बाद इस प्रक्षेत्र में काफी उत्साह बढ़ा है। राज्य में निवेश के 245 प्रस्ताव हुए हैं, जिनमें 57.84 हजार करोड़
रु० निवेश प्रस्तावित है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड इनमें से 115 प्रस्तावों को अनुमोदित भी कर चुका है, जिनमें कुल 40.72 हजार करोड़ रु. का निवेश प्रस्तावित है।

प्रश्न 5. उत्तरी बिहार की अपेक्षा दक्षिणी बिहार में सड़कों का विकास अधिक हुआ है, क्यों?

उत्तर-बिहार का अधिकतर भाग मैदानी है, इसलिए यहाँ परिवहन के प्रायः सभी स्थलीय साधनों का विकास हुआ है। इसका उत्तरी भाग बाढ़ प्रभावित रहता है। इसलिए इस क्षेत्र में सभी यातायात साधनों का विकास दक्षिणी बिहार की अपेक्षा
कम हो पाया है। प्रत्येक साल उत्तरी बिहार बाढ़ से प्रभावित होती है एवं सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित होती है और दक्षिणी बिहार में सड़कें का विकास उत्तरी भारत की अपेक्षा अधिक विकास हुआ है।

प्रश्न 6. जमालपुर में किस चीज का वर्कशाप है, और क्यों प्रसिद्ध है ?

उत्तर-जमालपुर में 1875 ई० में एक बड़ा रेलवे वर्कशाप है। जिसमें 10 हजार मजदूरों को रोजगार मिला था और यह एशिया का सबसे पहला वर्कशाप था। मुंगेर जिला के जमालपुर में डीजल इंजन का कार्य होता है।

प्रश्न 7. राजगीर के औद्योगिक विकास पर अपना विचार प्रकट कीजिए।

उत्तर–प्राचीन काल के समय से ही राजगीर का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यहाँ पर्यटन उद्योग विकास किया जा सकता है। यहाँ गर्म जल के झरने, वेनुवन, जरासंध का आखड़ा, रेलवे मार्ग द्वारा जैन मंदिर दर्शन के लिए आदि । इसके अलावे
सांस्कृतिक विरासत एवं अनेक धर्मस्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य के पर्यटन का विकास किया जा सकता है। राजगीर में अभी हाल में ही आयुद्ध कारखाना भी खोला गया है जो कि औद्योगिक विकास का सूत्र है।

प्रश्न 8. बिहार में नदियों का परिवहन क्षेत्र में क्या योगदान है ?

उत्तर—बिहार एक भू-आवेशित राज्य है। यहाँ जलमार्ग के लिए (Land- Locued) नदियों का उपयोग किया जाता है। बिहार में कई बड़ी नदियाँ हैं, जिसमें सालोंभर जल प्रवाहित होता रहता है। यही कारण है कि इस राज्य में प्राचीन काल से ही जल परिवहन का कार्य होता रहा है। मध्यकाल में भी यातायात का मुख्य साधन जलमार्ग ही था। गंगा, घाघरा, कोसी गंडक सोन नदियों मुख्य रूप से जल परिवहन के लिए उपयोग की जाती है। घाघरा नदी से यातायात, गंडक से लकड़ी,
फल, सब्जी, सोन नदी से बालू एवं पुनपुन नदी से बांस दिये जाते हैं।

प्रश्न 9. बिहार के जल मार्ग पर अपना विचार प्रस्तुत करें। [TBO]

उत्तर—बिहार में जलमार्ग की विकास की असीम संभावनाएँ हैं। वर्तमान में गंगा नदी में हल्दिया-इलाहाबाद राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किया गया है। यहाँ गंगा के अलावे कोसी, गंडक सोन नदियों की एक-दूसरे से जोड़ दिया जाए तो जलमार्ग का काफी विकास हो सकता है। जलमार्ग काफी कम खर्चीला एवं परिवहन का सबसे सस्ता परिवहन साधन है। यहाँ जलमार्ग के विकास के लिए नदियों के अवसाद के जमाव, बाढ़ एवं ग्रीष्म काल में जल के अभाव के कारण परिवहन बाधित हो जाता है। अगर इस समस्या से दूर हो जाए तो यहाँ जलमार्ग का भविष्य उन्नत है।

प्रश्न 10. उत्तरी बिहार के रेल मार्ग की विवेचना कीजिए।

उत्तर-बिहार में रेलमार्ग का विकास ब्रिटिश काल में सर्वप्रथम 1860 ई. में हुआ था बिहार में रेलवे का विकास पूरब-पश्चिम रेलवे का निर्माण हुआ । आजादी के समय तक उत्तरी बिहार में अधिकतर बड़ी गेज का विकास हुआ था। स्वतंत्रता के बाद मोकामा के पास 1955 ई. राजेन्द्र सेतु निर्माण के उपरांत उत्तरी एवं दक्षिणी बिहार का रेलमार्ग द्वारा सम्पर्क स्थापित हो गया । उत्तरी बिहार में हाजीपुर में 2002 में पूर्व-मध्य रेलवे का मुख्यालय स्थापित हो गया ।

प्रश्न 11. औद्योगिक विकास हेतु बिआडा के पहल को बताएँ ।


उत्तर-बिहार के औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए बिआडा की स्थापना की गयी है। इस विकास प्राधिकार द्वारा कुछ साहसिक कदम उठाए गए हैं।
2006-07 में 172.45 करोड़ रु. परियोजना लागत वाली 15 इकाइयों को जमीन दी गई । हाजीपुर में 5 करोड़ रु. सामान्य मूल्य स्राव परिशोधन संयंत्र का निर्माण कार्य आरंभ हुआ जो कि राज्य का पहला फुड पार्क भी विकसित होते जा रहा है। इसके अलावा भागलपुर एवं बेगुसराय में हथकरघा पार्क, पटना हवाई अड्डे में कारगो
कम्पलेक्स एवं फतुहाँ में अंतर्देशीय कंटेनर डीपों की स्थापना होने जा रही है

प्रश्न 12. बिहार में तम्बाकू उत्पादन के दो जिला का नाम लिखें।

उत्तर-मुंगेर, गया ।

प्रश्न 13. भारत बैगन एण्ड इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड कहाँ पर स्थापित है?

उत्तर-मोकामा तथा मुजफ्फरपुर में ।

प्रश्न 14. बिहार में चीनी उत्पादन के तीन जिला का नाम लिखें।

उत्तर-पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज

प्रश्न 15. बिहार में चर्म उद्योग मुख्य रूप से किस जिला में है?

उत्तर-बेतिया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, पटना ।

प्रश्न 16. कालीन के कारखाने कहाँ हैं?

उत्तर-औरंगाबाद जिला के ओबरा तथा दाउदनगर ।
है

प्रश्न 17. बिहार में जूट उद्योग पर टिप्पणी लिखिए

उत्तर-जूट उद्योग बिहार ही नहीं, भारत का एक महत्वपूर्ण उद्योग है। वर्तमान समय में बिहार भारत का दूसरा बड़ा उत्पादक वाला राज्य है। यहाँ जूट के तीन बड़े कारखाने हैं। कटिहार, पूर्णिया और दरभंगा में हैं।

प्रश्न 18. गंगा किनारे स्थित महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केन्द्रों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर — गंगा नदी के दोनों ओर तटीय जिलों में दलहन का उत्पादन अधिक होता। इसलिए दलहनें की छोटी मिलें विकसित है। इनमें बाढ़, मोकामा, बरबिघा, शेखपुरा, पटना, बिहारशरीफ प्रमुख है। इसके अलावे तराई क्षेत्र में चावल कूटने की
अनेक मिलें हैं।

प्रश्न 19. बिहार में रज्जू मार्ग के उपयोग तथा विकास को बतायें?

उत्तर — रज्जु मार्ग का उपयोग पर्वतीय एवं दुर्गम स्थानों के लिए होता है। बिहार में राजगीर के गृद्धकुद्ध पर्वत पर बौद्ध शांति स्तूप पर जाने के लिए रज्जू मार्ग का विकास किया गया है। यह 1972 में जापान सरकार द्वारा बनाया गया था
और अब यह बिहार राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया है। बांका जिला में मन्दार हिल को भी रज्जू मार्ग से शीघ्र ही जोड़ दिया
जायेगा। यह स्थान जैनियों के लिए प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।